बेड पर सो रही 80 वर्षीय महिला को सांप ने डसा, अस्‍पताल ले जाते हुई मौत

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

नगरोटा बगवां की पंचायत ठारू निवासी लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सर्पदंश के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा महिला विमला देवी अपने कमरे में सो रही थी कि सांप ने उसे डस लिया। स्वजन बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला की मौत हो गई।

यह मामला वीरवार तड़के का बताया जा रहा है। पंचायत प्रधान अजय भनियारी ने बताया विमला देवी अपने कमरे में सोई हुई थी। इस दौरान उन्‍हें अचानक किसी चीज के काटने का अहसास हुआ तो स्वजनों को आवाज देकर बुलाया।

परिवार के सदस्यों ने कमरे की लाइट आन करके बाद देखा तो कोने में सांप था। सांप इतना जहरीला था कि विमला देवी की अस्पताल ले जाते समय ही मृत्यु हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...