हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्ट‍िंग एसोसिएशन 30 और 31 जुलाई को रैत में करवाएगी राज्‍यस्‍तरीय प्रतियोगिता

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्ट‍िंग एसोसिएशन की ओर से राज्‍यस्‍तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पावर लिफ्ट‍िंग सहित बेंचप्रेस स्‍पर्धा भी होगी। प्रतियोगिता का आयोजन 30 और 31 जुलाई को जिला कांगड़ा के शाहपुर स्थित रैत में किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन रैत में स्थित ओम पैलेस में किया जाना है। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्‍टर वर्ग महिला और पुरुष दोनों के मुकाबले करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में फ‍िटनेस फर्स्‍ट द जिम का अहम योगदान रहेगा।

जिम संचालक एवं एसोसिएशन के महासचिव अ‍जीत सिंह ने बताया प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के भारोतोलक भाग लेंगे। प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़‍ियों को आकर्षक इनाम भी दिए जाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने में उपयोगी रहते हैं। वह स्‍वयं अमेरिका तक देश का नेतृत्‍व कर चुके हैं। वर्ल्‍ड लेवल कंपीटिशन में वह मेडल जीत चुके हैं और अब युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए फ‍िटनेस की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के आयोजन में हिमाचल प्रदेश पावर लिफ्ट‍िंग एसोसिएशन के अध्‍यक्ष केवल सिंह पठानिया व स‍ह सचिव ध्रुव सिंह का भी योगदान रहेगा। उन्‍होंने युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी व सुबह से लेकर देर शाम तक मुकाबले चलते रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नैना देवी में सड़क हादसा, ट्रेवलर पलटने से बच्चों सहित 15 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ...

NEET परीक्षा को लेकर कांगड़ा प्रशासन सतर्क, 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

तीन मई को कांगड़ा जिला में 12 केंद्रों में...

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू में बच्चों ने सीखे सड़क सुरक्षा के गुर

शाहपुर - नितिश पठानियां DAV पब्लिक स्कूल, गोहजू में LKG...