
भलाड – शिबू ठाकुर
उपमंडल ज्वाली के अधीन देर रात से हो रही बारिश ने जमकर कहर बरपाया वहीं लव जौटा मार्ग पर भलाड के समीप तेज बारिश के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने स्वयं ही पेड़ काट कर सड़क के बीच से हटाया।
जानकारी के लिए बता दे कि बारिश से कैवल का पेड़ सड़क के बीच गिर गया था। सुबह के समय वाहनों के कम आवागमन होने से कोई दुर्घटना नहीं हुई।
कुछ ग्रामीणों मनोज धीमान, अर्जुन धीमान, कृष्ण धीमान दिलवाग आदि ने पेड़ को काटकर सड़क मार्ग से हटाया और इसके बाद ही आवागमन सुचारू हो पाया।
