कांग्रेस के दो विधायकों की सदस्यता रदद करने को याचिका की गई दायर

--Advertisement--

Image

शिमलाः 21 जुलाई – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधान सभा में जोगेन्द्रनगर तथा देहरा के दोनों निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा व होशियार सिंह राणा के भाजपा में शामिल होने के विरोध में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज विधानसभा सचिव के कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल के सचिव नंद लाल की ओर से याचिका दायर की गई, जिसमें विधान सभा अध्यक्ष से दोनों विधायकों की सदस्यता रदद करने की मांग की गई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि याचिका में दलबदल कानून के तहत इन दोनों निर्दलीय विधायकों प्रकाश राणा और होशियार सिंह राणा की सदस्यता रदद करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों विधायकों ने संशोधित दलबदल कानून का उल्लंघन किया है।

आर्टिकल दो और तीन में स्पष्ट लिखा है कि कोई भी व्यक्ति यदि किसी राजनीतिक दल के खिलाफ चुनाव जीतता है तो वह निर्वाचित विधायक तब तक किसी भी राजनैतिक दल की सदस्यता नहीं ले सकता जब तक वह विधान सभा की सदस्यता से त्यागपत्र नहीं दे देता।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रकाश राणा और होशियार सिंह राणा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके भारत के संविधान की अनुसूचि 10 के आर्टिकल 102 (2) 191 (2) की सेक्शन 2 और 3 दल बदल कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 2 और 3 में इस का स्पष्ट उल्लेख है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के सचिव नंद लाल, विधायक विनय कुमार, आशीष बुटेल, भवानी पठानिया, प्रदेश कांग्रे प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी, कांग्रेस लीगल सैल के कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता प्रणय प्रताप सिंह सहित पुनीत राजटा, विवके शर्मा तथा धनंजय सिंह उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...