गगल बाजार में बस से उतरते ही भागा कैदी

--Advertisement--

Image

मार्केट में पुलिस जवानों के शोर मचाते ही स्थानीय लोगों ने धर-दबोचा, नूरपुर से पेशी को धर्मशाला ले जा रही थी पुलिस, वरिष्ठ नागरिक बोले, ऐसे आरोपियों को बाहर निकालते समय लगानी चाहिए हथकड़ी

कांगड़ा – राजीव जसवाल

बुधवार शाम के समय उस वक्त गगल बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जब एक कैदी को जिसे नूरपुर से पुलिस माननीय अदालत धर्मशाला में पेशी के दौरान लेकर धर्मशाला लाई थी, लेकिन जब दो पुलिस कर्मचारी उस कैदी धर्मशाला से वापस ले जा रहे थे।

जैसे ही गगल बाजार में बस से उस कैदी को लेकर उतरे, तो कैदी ने पुलिस जवानों को चकमा देकर भागने की कोशिश की। पुलिस जवानों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने भी इस कैदी का पीछा किया और इस कैदी को पकड़ लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार का रहने वाला यह आरोपी कैदी पिछले महीने ही गंगथ में हुए बलात्कार के जुर्म जम्मू से गिरफ्तार किया था और यह कैदी ज्यूडीशियल रिमांड पर नूरपुर की उपकारागार में बंद था।

इस अवसर वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि ऐसे आरोपियों को जेल से बाहर ले जाते समय हथकड़ी लगाकर ही ले
जाना चाहिए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...