अग्रिपथ योजना से युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़; मनकोटिया बोले, चार साल बाद क्या करेंगे अग्रिवीर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग हिमाचल प्रदेश की गवर्निंग काउंसिल की बैठक लीग के अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश गर्विनिंग काउंसिल के राज्य भर से सदस्यों ने भाग लिया।

लीग के महासचिव लेफ्टिनेंट कर्नल वाईएस राणा ने लीग की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी रखी। उन्होंने सभी इकाइयों के अध्यक्ष व महासचिवों से आग्रह किया कि वे लीग की सदस्यता को बढ़ाने का प्रयास करें।

लीग के प्रदेशाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि अगस्त माह में लीग का वार्षिक समारोह किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी आमंत्रित कर उन्हें पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।

मेजर मनकोटिया ने अग्रिपथ योजना को देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली योजना करार दिया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अग्रिवीर बनने वाले युवा चार साल बाद क्या करेंगे, सरकार को इसका जवाब देना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...