बाइक सवार दो युवकों से चिट्टे की खेप बरामद

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना ऊना के तहत दो युवकों से 12.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुराना होशियारपुर सड़क मार्ग स्थित रायजादा गेस्ट हाउस के पास सड़क किनारे दो युवक एक बाइक के पास खड़े थे।

उसी समय पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी वहां से गुजरी तो दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दोनों युवकों पर शक के आधार पर उन्‍हें पकड़ लिया व तलाशी ली।

तलाशी लेने पर इनके पास 12.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने अशोक कुमार निवासी भंगी चौक व चरण दास निवासी भंगी चौक जिला होशियारपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...