ऊना रेलवे स्टेशन पर मिला साधु वेशधारी व्यक्ति का शव

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

रेलवे स्टेशन ऊना में सोमवार को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।

पुलिस ने साधु वेशधारी अज्ञात मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।

वहीं, घटना के संबंध में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक की एक टांग पहले ही कटी हुई थी। लिहाजा पुलिस ने शव के पास से बैसाखियां भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन परिसर में दोपहर बाद किसी व्यक्ति ने साधु वेश धारी व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़े देखा।

वहीं, घटना के संबंध में रेलवे के अधिकारियों और रेलवे पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब व्यक्ति की जांच पड़ताल की, तो वह मृत पाया गया।

शुरुआती जांच में मृतक का कोई भी नाम पता मालूम नहीं हो पाया। रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच को आगे बढ़ा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...