टिप्पर की टक्कर से 62 वर्षीय बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, चालक फरार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा 

हरोली उपमंडल के तहत पड़ते सीमांत गांव गोंदपुर बूला में अज्ञात टिप्पर द्वारा बाइक सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग को रौंदे जाने की घटना सामने आई है।

हादसे में घायल हुए बुजुर्ग ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृत व्यक्ति पहचान जोगिंदर सिंह (62) पुत्र रेशम सिंह पंजाब के होशियारपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना के संबंध में स्थानीय पंचायत के प्रधान सतनाम सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, अज्ञात टिप्पर चालक की धरपकड़ के लिए भी प्रयास शुरू कर दिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में गोंदपुर बूला के पंचायत प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें गांव के ही एक युवक ने फोन पर सूचना दी कि उनके किसी रिश्तेदार के साथ गांव के ही पार्क के पास हादसा पेश आया।

इस घटना में पीड़ित की टांग पर गहरी चोट आई है। उन्होंने फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को किसी निजी वाहन के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ के लिए रवाना हो गए।

रास्ते में घायल जोगिंदर सिंह ने सतनाम सिंह को बताया कि उन्हें किसी अज्ञात टिप्पर चालक ने टक्कर मारी है, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक जोगिंदर सिंह लकड़ी का काम करता था और घटना के समय वह हिमाचल से वापस अपने घर पंजाब की तरफ बाइक (PB 24C 7810) पर लौट रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...