नगरोटा सूरियां में बस के साथ बाइक की टक्कर , बाइक सवार युवक की बाल-बाल बची जान

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – व्युरो

नगरोटा सूरियां में सुबह नगरोटा सूरियां से जसूर की ओर जा रही निगम की बस के साथ नगरोटा सुरिया के शिव मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार की जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के मुताविक बाइक सवार प्रिंस जोकि वन तुगली निवासी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज गति से मोटरसाइकिल पर आ रहा था कि अचानक मोड़ पर सीधा बस से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार हुई कि मोटरसाइकिल पूरा बस के नीचे चला गया और गनीमत यह रही कि बाइक चालक दूसरी तरफ नाली में गिर गया।

यदि बस की स्पीड अधिक होती तो यह बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जबकि मोटरसाइकिल चालक को मामूली चोटें आई।

उधर मोटरसाइकिल चालक के पास ना तो लाइसेंस था और ना ही कोई हेलमेट पहना हुआ था। उधर इस एक्सीडेंट के कारण करीब आधे घंटे से अधिक ट्रैफिक जाम रही और सड़क के किनारे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे से बड़ी मुश्किल से मोटरसाइकिल को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से बस का रूट धर्मशाला का फेल हो गया।

गौरतलब है कि बहुत से युवा मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट बिना लाइसेंस तेजी से मोटरसाइकिल पर तीन तीन सवारियां बैठाकर सड़क पर घूमते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बाइक चालकों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...