बाइक सवार दो लोगों को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, मौके से हुआ फरार, घायल टांडा रेफर

--Advertisement--

Image

हिमखबर – आशीष कुमार 

पुलिस चौकी संसारपुर टैरस के अंतर्गत गांव बढाल में संसारपुर टैरस से बाइक पर सवार दो लोगों को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और घायलों को ट्रक चालक घायल अवस्था में छोड कर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली तो लोगों ने दो लोगों को घायल अवस्था नजदीकी हॉस्पिटल में पीएचसी बाड़ी पहुंचाया ‌। उसके तुरंत बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल हॉस्पिटल डाडा सीबा पहुंचाया गया ।

घायलों का इलाज डॉक्टर नितिन शर्मा व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डाडा सीबा पुलिस भी अपनी टीम सहित सिविल हॉस्पिटल पहुंची और मामले की छानबीन की ।

मिली जानकारी के अनुसार लवली कुमार 35 वर्षीय मंगल सिंह व 29 वर्षीय जोकि संसारपुर टैरस से आ रहे थे तो रास्ते मे उनकी बाइक पीबी05 वाय 5154 ट्रक से टकरा गई।

हादसे में दोनों को काफी चोटें आई हैं। यह दोनों बाइक सवार फिशरी डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और अपनी ड्यूटी देने स्यूलखडड आ रहे थे ।

डाडा सीबा में उपचार देने के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया गया है । हादसे की सूचना मिलते ही डाडा सीबा पर पुलिस मौके पर पहुंची।

उधर,इस संबंध में चौकी प्रभारी संजीव कुमार संसारपुर टैरस ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओ सहित मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...