खनन अधिकारी जेके पूरी ने संभाला खनन अधिकारी नूरपुर का कार्यभार

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

खनन अधिकारी जेके पूरी ने सोमवार को खनन अधिकारी नूरपुर का कार्यभार संभाला लिया है। इससे पहले वह विलासपुर में खनन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

उन्होंने खनन अधिकारी नूरपुर का कार्यभार संभालने के बाद अपने स्टाफ के साथ बैठक की और अपने कार्यक्षेत्र की स्थिति का लिया।

खनन अधिकारी नूरपुर का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने बताया कि अवैध खनन रोकना उनकी प्राथमिकता है और अवैध खनन किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के तहत नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर व ज्वाली चार उपमंडल पड़ते है और इनमें ज्यादातर बॉर्डर एरिया है। उन्होंने कहा कि वह एरिया की स्थिति और समस्याओं की जानकारी लेकर उचित कार्यवाही करेंगे।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसा जाएगा खासकर रात को होने वाले अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि खनन निर्धारित नियमों के मुताबिक हो और राजस्व में वृद्धि हो इस दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खनन पट्टे चिन्हित किए जाएंगे ताकि वैध खनन हो।

उन्होंने अपने स्टाफ को अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...