खुडला में तीन होनहार छात्राओं को पंचायत प्रधान ने किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

नरेश कुमार /भाम्बला

तहसील बल्द्वाडा की ग्राम पंचायत खुडला ने बेटी बचाओ –बेटी पढाओ के नारे को बुलंद करते हुए क्षेत्र की तीन होनहार बेटियों को एक सादे सम्मान समारोह में सम्मानित किया !

इस सम्मान समारोह में पंचायत प्रधान तारा चंद ठाकुर ने तीनो बेटियों को पढाई में अब्बल आने और खुडला क्षेत्र का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया !

काबिलेगौर है की राजकीय महाविद्यालय बल्दवाड़ा की छात्रा ललिता ने बी. कॉम फाइनल की परीक्षा में समूचे हिमाचल प्रदेश में मेरिट में 10 वां स्थान प्राप्त किया है ।

ललिता एक बहुत ही गरीब परिवार से संबध रखती है ! इसके पिता पेशे से ट्रक चालक है ! घर की माली हालात भी ठीक नही है ! परिवरिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण बेटी ने कठिन परिस्थितियों में भी पढाई करके मेरिट में 10 वां स्थान प्राप्त किया है !

ललिता ने इसका श्रेय माता –पिता और गुरुजनों को दिया है ,जिनके आश्रीवाद से आज यह मुकाम पाया है !

वहीँ प्राइमरी स्कुल बरोट की दो छात्राओं एंजल और इशिता चंदेल जिन्होंने गोपालपुर ब्लॉक में प्रथम और द्धितीय स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उन्हें भी सम्मानित किया गया ! संयोग से तीनों छात्राऐ बहुत ही गरीब परिवार से सम्बद्ध रखती है !

इस मौक़े पर ग्राम पंचायत खुडला के प्रधान तारा चंद ठाकुर, उप प्रधान धर्मपाल, सुलपुर जबोठ के प्रधान रवि राणा, महिला मंडल की प्रधान कृष्णी देवी,वार्ड मेंबर लेख राम, सुनील कुमार, मीना देवी, तृप्ता, उर्मिला जीत राम और महेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...