ऑल्टो कार से 84 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी के खिलाफ FIR

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 18 जुलाई – नरेश कुमार

जिला मंडी के बल्ह में पुलिस ने व्यक्ति से 84 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस ने सोमवार सुबह नागचला में मुख्य आरक्षी रजत पंवार के नेतृत्व में नाका लगाया था, जहां आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान ऑल्टो कार (PB 50-6358) को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर कार सवार वीरेंद्र कुमार (30) पुत्र हेमराज गांव मंदिर टांडा डाकघर ढाबन तहसील बल्ह (मंडी) से 84 ग्राम अफीम बरामद की गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 84 ग्राम अफीम बरामद की है। व्यक्ति के खिलाफ धारा 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान जारी है। वहीं इसमें संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...