नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस; अब तक निकाले गए 12 शव, 55 थे सवार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के धार और खरगोन जिले के सीमावर्ती खलघाट स्थित नर्मदा नदी के पुल पर आज 55 यात्रियों से भरी बस नदी में गिर गई, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी तक नदी से 12 शव निकाले जा चुके हैं।

इंदौर संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने दोनों जिलों के कलेक्टरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इस बीच खरगोन जिले के खलटाका, धार जिले के धामनोद तथा आसपास के अन्य स्थानों की पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम बचाव के लिए पहुंच गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक मात्र दो यात्रियों को बाहर निकाला जा सका है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शीघ्र बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार बस को निकालने और उसमें फंसे लोगों के बचाव का अभियान शुरू हो गया है। जिला प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजने और आवश्यक संसाधन भी घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश भी दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...