कई बार सुनाया दुखड़ा पर मिले सिर्फ आश्वासन, डिपो संचालक समिति प्रदेश सरकार से नाराज

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

प्रदेश के डिपो संचालक सरकार द्वारा लगातार की जा रही अनदेखी के चलते सरकार से दो-दो हाथ करने पर उतारू हो गए हैं।

प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि प्रदेश डिपो संचालक समिति ने मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री के पास सैकड़ों बार अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति का दुखड़ा सुना कर प्रदेश के डिपो संचालकों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की, लेकिन प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्ष आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं दिया।

प्रदेश सरकार डिपो संचालकों की मांगों को मानने के बजाए आए दिन नए फरमान जारी करके हमें प्रताडि़त करने पर तुली है।

अशोक कवि ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर सरकार ने डिपो संचालकों के लिए स्थायी नीति बनाने की घोषणा नहीं की, तो प्रदेश सरकार आने वाले विधानसभा चुनावों में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जो राजनीतिक दल अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश के डिपो संचालकों के लिए स्थायी नीति बनाने का जिक्र करेगा, प्रदेश के सभी डिपो संचालक विधानसभा चुनावों में उस दल का साथ देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...