चोरो ने लाखों के गहने व नकदी पर किया हाथ साफ़

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 15 जुलाई – अनिल कपलेश

पुलिस थाना बड़सर में चोरों ने एक घर पर लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ किया है।  शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार तिलक राज निवासी गांव कनोह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके घर से तीन सोने की अंगूठियां, एक सोने की चैन, एक मांग का टीका तथा 47000 नकदी चुरा लिए गए हैं l पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई गई है l

डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है, तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...