हिमाचल में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 438 नए मरीज, 2 की मौत

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

हिमाचल में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 438 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई है.

चंबा में 24 वर्षीय युवक और 55 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है. प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 2043 पहंच गई है.

कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 481 एक्टिव केस हैं और चंबा में ये संख्या 408 पहुंच गई है. हिमाचल में कोरोना से अब तक 4128 लोगों की मौत हो चुकी है.

इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि फिलहाल बंदिशें लगाने पर सरकार विचार नहीं कर रही है. लेकिन जहां पर ज्यादा संख्या में मरीज आ रहे हैं, वहां पर ध्यान केंद्रित किया गया है ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके.

उन्होंने कहा कि वीरवार को हुई कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की स्थिती पर एक प्रेजेन्टेशन भी दी गई है. इसके अलावा सभी जिलों के डीसी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया है.

अस्पतालों में कोमॉर्बिटिज वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है

सीएम ने कहा कि इस समय जो मरीज सामने आ रहे है, उनमें से अधिकतर होम आइसोलेशन में हैं. अस्पताल में कम मरीज भर्ती हो रहे हैं. अस्पतालों में कोमॉर्बिटिज वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है.  हालांकि, शुक्रवार को प्रदेश में 203 मरीज ठीक भी हुए हैं.

जिलों में एक्टिव केसों की संख्या की बात करें तो स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिलासपुर में 79 एक्टिव केस हैं. हमीरपुर में 116, किन्नौर में 42, कुल्लू में 132, लाहौल-स्पीति में 18, मंडी में 204, शिमला में 265, सिरमौर में 142, सोलन में 106 और ऊना जिले में 50 एक्टिव केस हैं. बता दें कि हिमाचल ही नहीं पूरे देश में धीरे-धीरे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...