नगर निगम के इंस्पेक्टर को दुकानदार ने दी जान से मारने की धमकी, वजह जानकर होंगे हैरान

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

नगर निगम शिमला में कार्यरत इंस्पेक्टर को दुकानदार ने जान से मारने की धमकी दी है। मामला पंथाघाटी के जिवणु कॉलोनी का है।

निगम के इंस्पेक्टर ने दुकानदार को फोन कर किराया जमा करने के लिए कहा। इस पर दुकानदार भड़क गया। उसने दफ्तर के बाहर आकर जान से मारने की धमकी दे दी।

निगम के आयुक्त आशीष कोहली की तरफ से इस को लेकर सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस को दी शिकायत में नगर निगम के आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि पंथाघाटी के जीवणु कॉलोनी में सोहन लाल नाम के व्यक्ति को दुकान लीज पर दी गई है, जिससे दुकान का किराया वसूला जाता है।

इस बार उसने किराए के नाम पर 15,081 रुपये का चेक दिया। नगर निगम ने इस चेक को बैंक में जमा कराया गया, लेकिन बैंक में पैसे न होने की वजह से बैंक ने चेक को वापस भेज दिया। इसके बाद नगर निगम के इंस्पेक्टर ने दुकानदार को फोन कर तय समय पर किराया जमा करवाने को कहा।

इस पर आरोपी ने फोन पर ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने ऑफिस के बाहर आकर जान से मारने की भी धमकी दी।

सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए तलब किया है। सरकारी कर्मचारी के कामकाज में बाधा डालना और ऑन ड्यूटी धमकाने के आरोप में दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...