साहब ! सास और पति करते है परेशान, पुलिस थाने पहुंची महिला ने लगाए आरोप, चार माह पहले हुई है शादी

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के संगाहन गांव की एक महिला ने सास और पति पर तंग करने और मारपीट करने का आरोप लगाये हैं। बुधवार को महिला ने इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना मंडी में दर्ज करवाई है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। महिला पुलिस थाना मंडी में दी गई शिकायत में 32 वर्षीय विवाहिता निवासी सुंदरनगर जिला मंडी ने बताया कि उसकी शादी भीम सिंह के साथ चार माह पूर्व हुई थी।

शादी के बाद से ही उसके पति और सास उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि गत 9 जुलाई को उन्होंने उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं।

मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...