काँगड़ा:कोहाला गांव में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका तोड़ी

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा उपमंडल के पंचायत कोहाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। किसी अज्ञात ने बुधवार देर रात को ये शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी है, जिसको लेकर भाजपा के लोगों को काफी रोष है।

विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर कड़े शब्दों ने निराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसके पीछे विपक्षी पार्टी के हाथ होने की आंशका है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा हलके में हो रहे विकास कार्यो को देखक विपक्षी पार्टी के नेता व उनके समर्थक बौखला गये है और अब शिलान्यास पट्टिका तोड़ कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक वर्ष पूर्व पंचायत कोहाला में 2.50 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया था, जिसे वीरवार सुबह टूटा पाया गया।

उन्होने कहा कि शिलान्यास पट्टिका तोड़ कर विकास कार्य दबाए नही जा सकते है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले साढ़े चार सालों में निरंतर विकास कोई ही प्राथमिकता दी है।

सीएम जयराम ठाकुर ने पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया है। प्रदेश का कोई भी विधानसभा क्षेत्र नहीं जहां जहां विकास कार्य न हुए हों। हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास कार्य हुए हैं और हर वर्ग पर तवज्जो दी है।

वहीं इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गांव कोहाला में पहुंचे महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि वितरित की।

इस दौरान सुरेंद्र काकू ने विधायक पवन काजल को अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करने की मांग की ताकि जनता भी जान सके कि पवन काजल ने कांगड़ा में कितना विकास करवाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...