राजकीय आयुर्वेद अस्पताल सुल्याली की रोगी कल्याण समिति का बजट पारित

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

राजकीय आयुर्वेद अस्पताल सुल्याली की रोगी कल्याण समिति ( आरकेएस) की बैठक वीरवार को एसडीएम अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में अस्पताल के प्रभारी एवं समिति के सदस्य सचिव डॉ. चंद्र प्रकाश ने वर्ष 2022-23 का 4 लाख 11 हजार 433 रूपए का बजट प्रस्तुत किया जिसे चर्चा के बाद पारित कर दिया गया।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने अस्पताल प्रशासन से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने की आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

अस्पताल के प्रभारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने इस मौके पर लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं की विस्तार से जानकारी दी।

बजट में अस्पताल के रखरखाव व मरम्मत के लिए 2 लाख 36 हजार 433 रूपए का प्रावधान रखा गया है जबकि स्टेशनरी के लिए 20 हजार रुपये, वॉयो मेडिकल वेस्ट के लिए 25 हजार व धुलाई के लिए 30 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अस्पताल परिसर में दवाओं की दुकान खोलने का निर्णय लिया गया ताकि लोगों को सस्ते दाम पर दवाएं मिल सके व अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की आय में बढ़ोतरी हो सके।

ये रहे मौजूद

बैठक में सुल्याली पंचायत के प्रधान सुनील कुमार, उपप्रधान नरेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य संजय सौगुनी, एनजीओ के सुनील कुमार ,कार्यवाहक उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलतार चंद, व डॉ. अनुप महाजन ,बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...