एनएच द्वारा निकाली गई नालियां ब्लॉक, शिवदेव सिंह परिवार के लिए बना परेशानी का सबब

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

आज नूरपुर क्षेत्र में हुई भारी बारिश ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को बढ़ा दिया।लगातार हुई इस बारिश से सड़कें पानी से लबालब भरी हुई थी जिससे वाहनों चालकों को गुजरने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई जगहों पर नालियां ब्लॉक होने के कारण सड़कों का पानी लोगों के घर आंगन तक पहुंच गया।

ऐसा ही मामला बौड़ में देखने को मिला जहां एनएच द्वारा निकाली गई नालियां ब्लॉक हो गई और यही पानी शिवदेव सिंह और उनके परिवार के लिए परेशानी का सबब बन गया।

शिवदेव सिंह ने बताया कि एनएच विभाग ने पानी निकासी के लिए पर्याप्त नालियों की सफाई नही की थी जिस कारण यह नाली ब्लॉक हो गई और सारा क्षेत्र में जलभराव हो गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग से कई बार सम्पर्क करने पर भी कोई जबाबी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा की अगर जल्द इस समस्या का निवारण नहीं हुआ तो वो कानूनी कार्रवाई अमल में लाने को बाध्य होंगे।

क्या कहते है अधिकारी

वही एनएच विभाग के सेफ्टी इंचार्ज भूपिंदर सिंह से फ़ोन पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि शिवदेव सिंह की शिकायत अनुसार विभाग मौके पर पहुंचा था लेकिन नाली से पेयजल पाइपों के गुजरने के कारण इसकी सफाई नहीं हो सकती। वहीं उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास रहेगा कि किसी तरह इस समस्या का निवारण हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...