द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में आयोजित हुआ रक्त दान शिविर, जुटाया 35 यूनिट रक्त

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत में रोटरी क्लब शाहपुर व् सेंग बी क्वेस्ट क्लब एवं रोट्रेक्ट क्लब ऑफ़ द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के सौजन्य ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया l

वहीं नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्यतिथि राजीव पठानिया ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया l

इस ब्लड डोनेशन कैंप में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के स्टाफ, रोटरी क्लब के सदस्यों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व रक्त दान कर पुण्य कमाया l डोनेशन कैंप में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ का ब्लड लेने से पहले सैंपल की जांच की गई।

मुख्यतिथि ने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान महादान है, इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए। दान किए गए रक्त से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है।

वहीं महाविद्यालय के कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस.पठानिया ने कहा कि कुछ लोग रक्तदान करने से डरते है, जबकि निसंकोच रक्तदान करना चाहिए। ब्लड डोनेशन कैंप में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। l

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि परमिंदर सिंह, डा.विकास नायर, राजेश राणा अध्यक्ष रोटरी क्लब शाहपुर,सभी रोटरी क्लब के सदस्य, महाविद्यालय के प्रबंधक निर्देशक जीएस पठानिया,कार्यकारिणी निर्देशक बी.एस.पठानिया,प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष एवं समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित रहे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...