
बाजार से महंगी खरीदनी होगी पैकिंग ट्रे, हिमाचल प्रदेश हार्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (एचपीएमसी) ने इस बार बीस किलो के कार्टन की कीमत 66.78 से लेकर 75.65 रुपये तक, जबकि दस किलो के कार्टन की कीमत 50.43 रुपये से लेकर 52.40 रुपये तक तय की है।
शिमला – जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के नौ लाख सेब बागवानों को सरकार के उपक्रम एचपीएमसी ने कार्टन के दाम पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी तक बढ़ाकर बड़ा झटका दिया है। यही नहीं इस बार बागवानों को महंगे दामों पर पैकिंग ट्रे भी बाजार से खरीदनी होंगी।
पिछले साल बाजार से सस्ते दामों पर निगम ने कंपनियों से पैकिंग ट्रे उपलब्ध करवाई थीं। इस बार कोई भी कंपनी ट्रे उपलब्ध करवाने के लिए आगे नहीं आई।
हिमाचल प्रदेश हार्टिकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग कॉरपोरेशन (एचपीएमसी) ने इस बार बीस किलो के कार्टन की कीमत 66.78 से लेकर 75.65 रुपये तक, जबकि 10 किलो के कार्टन की कीमत 50.43 रुपये से लेकर 52.40 रुपये तक तय की है।
सफेद कार्टन 20 किलो 68.67 75.65 10.16
सफेद और ब्राउन कार्टन 20 किलो 64.51 71.71 11.16
ब्राउन डबल वर्जन कार्टन 20 किलो 60.13 66.78 12.71
सफेद 10 किलो कार्टन 46.62 52.40 12.40
सफेद और ब्राउन दस किलो कार्टन 43.72 50.43 15.35
कल से खुलेंगे 250 सेब खरीद केंद्र
