हिमाचल में कांग्रेस के 10 से 12 विधायकों की भाजपा में जाने की तैयारी : सुरजीत ठाकुर

--Advertisement--

Image

शिमला, 12 जुलाई – जसपाल ठाकुर

आम आदमी पार्टी (‘आप‘) ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 10 से 12 विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं।

आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को प्रदेश में मिल रहे समर्थन से दोनों पार्टियां बौखलाई हुई हैं।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इनमें गठजोड़ का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट देना है।

देश के विभिन्न प्रदेशों में कांग्रेस के विधायक भाजपा का दामन थाम रहे हैं और अब यह खेल प्रदेश में भी खेला जाएगा। उन्होंने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के 10 से 12 विधायक भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि कई राज्यों की सरकारें पलटने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि लोगों ने वोट तो कांग्रेस को दिया था, लेकिन बाद में कांग्रेस विधायकों के पासा पलटने से वहां सरकारें भाजपा की बन गई।

उन्होंने आरोप जड़ा कि एक पार्टी बिकने के लिए तैयार रहती है, वहीं दूसरी पार्टी को धन, बल व जांच एजेसियों के आधार पर खरीदने की महारत हासिल है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव को चंद माह बचे हैं और अब यहां भी ऐसा ही मसौदा तैयार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीते 30 सालों से किसी भी दल को रिपीट नहीं होने दिया है, जिससे यह साफ हो जाता है कि यहां की जनता दोनों पार्टियों से नाखुश है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...