18 से जांचे जाएंगे कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, आदेश जारी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने वाले 12,336 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 18 जुलाई से होगी।

हिमाचल प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती बोर्ड ने सोमवार को सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सितंबर में चयनित 1334 अभ्यर्थियों का पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह, कांगड़ा में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।

गौर हो कि पेपर लीक होने के बाद रद्द हुई लिखित परीक्षा दोबारा 3 जुलाई को हुई थी, जिसका गत रविवार को परिणाम घोषित किया गया था। 69,405 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12,336 ने परीक्षा पास की है।
अब जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक कांस्टेबल की भर्ती की आगामी प्रक्रिया पूरा करेंगे। लिखित परीक्षा 9,629 पुरुष और 2,707 महिला अभ्यर्थियों ने पास की है।
18 जुलाई से पुलिस अधीक्षकों को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करने के लिए कहा गया है। कोशिश रहेगी कि चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण सितंबर से पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में शुरू कर दिया जाए।
– अभिषेक त्रिवेदी, एडीजी एवं पुलिस भर्ती परीक्षा बोर्ड चेयरमैन
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...