स्कूल में खेल रहे बच्चों पर गिरा 250 साल पुराना पेड़; एक छात्र की मौत, कई घायल

--Advertisement--

Image

चंडीगढ़ – भुपिंद्र सिंह राजू

कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9 चंडीगढ़ में शुक्रवार को एक 70 फुट ऊंचा और 250 साल पुराना हेरिटेज ट्री गिरने से उसके नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि एक छात्रा और एक महिला कंडक्टर की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जब पेड़ गिरा तब स्कूल की लंच ब्रेक हो रखी थी और बच्चे इस पेड़ के नीचे खेल रहे थे। लगभग 70 फुट ऊंचा और 250 साल पुराना पेड़, एक विरासत पीपल का पेड़ था जिसे प्रशासन द्वारा संरक्षित किया गया था।

स्कूल में पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही मेडिकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्यों को अंजाम दिया घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक बच्चे की पीजीआई में मौत होने की सूचना है।

यूटी के अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए स्कूल पहुंचे और कई अभिभावक सूचना पाकर स्कूल पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...