मकरीड़ी में कार हादसा, परिवार के तीन सदस्यों समेत चार घायल

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला में जोगेंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर एक कार हादसे एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार हादसा करीब 11 बजे हुआ है। मकरीड़ी के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी ढांक में जा गिरी। इस हादसे की जानकारी जल्द मिल जाने से घायलों को समय रहते दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाला जा सका। इसके बाद 108 एंबुलेंस और एक अन्य निजी वाहन के माध्यम से घायलों को जोगेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां आपात सेवाओं में डा. सोनाली ने घायलों को उपचार दिया। घायलों में 66 वर्षीय गोपाल ठाकुर निवासी लांगणा को सिर व छाती में गंभीर चोट पहुंची है।

उनके साथ कार में सवार उनकी बहू 31 वर्षीय सीमा व उसकी दो साल की बेटी अनवया भी घायल हुई है। कार चालक कालीदास निवासी चलाहरग भी इस हादसे में घायल हुआ है।

क्या कहते है अधिकारी

एसडीएम जोगेंद्रनगर डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि कार हादसे में सभी घायलों को जोगेंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कार हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के कारणों पर पुलिस की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...