खाई में गिरी लोक निर्माण विभाग की गाड़ी, चालक की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर हेवणा के पास लोक निर्माण विभाग की गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने तीसरे दिन खाई से शव बरामद किया है।

लोक निर्माण विभाग मंडल शिलाई का चालक पांच जुलाई को सुबह 11 बजे सतौन से डीजल के ड्रम भरकर एचपी 17ए-6644 बोलेरो कैंपर लेकर शिलाई के लिए निकला था।

जब शाम तक चालक दिऊडु राम पुत्र मुगलू राम निवासी गांव पुंबाड़ी (दाया) डाकघर एवं तहसील शिलाई, डीजल लेकर शिलाई नहीं पहुंचा तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने चालक के घर स्वजन को फोन कर जानकारी दी।

मगर चालक घर भी नहीं पहुंचा था। इसके बाद चालक की तलाश शुरू की और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।जब पुलिस ने चालक की मोबाइल लोकेशन निकाली, तो मोबाइल की अंतिम लोकेशन हेवणा के पास निकली।

इसके बाद पुलिस टीम और ग्रामीणों ने हेवणा के पास गहरी खाई में उतरकर तलाश की तो गाड़ी नजर आई। बड़ी मुश्किल से पुलिस खाई में उतरकर गाड़ी तक पहुंची, तो गाड़ी के समीप चालक का शव भी मिला।

इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अंधेरे में शव को गहरी खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग के चालक का शव गहरी खाई से बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...