सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला शिमला जिले से है. यहां पर कार हादसे में पिता की मौत हो गई है, जबकि बेटा और पत्नी घायल हैं.

घायलों को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार, शिमला से 70 किमी दूसर कोटखाई तहसील क्षेत्र में डीम कैंची के पास शुक्रवार को एक कार सड़क से लुढ़क गई. कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो घायल लोग घायल हुए हैं.

बताया जा रह है कि हादसा सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुआ. डीम कैंची के पास जा रही यह कार 100 मीटर नीचे जाकर एक ढारे से अटक गई.

कार में कुल तीन लोग सवार थे. इसमें कृष्ण कुमार(54) गांव रैलधार, कलबोग की मौके पर ही मौत हो गई. उधर, उनका बेटा और पत्नी घायल हैं. दोनों घायलों को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...