बिलासपुर में बादल फटा, कई मकान क्षतिग्रस्त, पशुशाला मे बंधे पशु भी तेज बहाव में बहे

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद अब बिलासपुर जिले में भी भारी बारिश हुई है. यहां पर शुक्रवार अलसुबह बादल फटा है. बादल फटने से घरों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही गौशाला भी बह गई है और मवेशी भी मलबे में बह गए हैं.

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कूह मझवाड़ में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। बीती रात क्षेत्र में भारी बारिश हो हुई। देर रात लगभग दो बजे जोरदार धमाका हुआ जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है।

यह बादल गांव भगौट, पालगरी व पड़गेल में फटा। जिससे पड़गेल नाला भारी उफान के साथ बहता हुआ दिखा। पानी के तेज बहाव में चार पशुशाला बह गई व कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। पशुशाला मे बंधे पशु भी पानीं में बह गए और कुछ दब गए हैं।
सरवन पुत्र ख्यारू व महंत राम पुत्र ख्यारू की दो गोशालाएं पानी के बहाव में बह गई हैं। इन दोनों गोशालाओं के अंदर बंधी दो भैंस व 7 बकरियां भी पानी में बह गई है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

क्या कहते है प्रधान 

पंचायत प्रधान रेखा देवी ने बताया कि गत रात्रि बादल फटने से क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है जिसमें लोगों की जमीन भी तबाह हो गई है।

क्या कहते हैं एसडीएम

एसडीएम घुमारवीं राजीव कुमार का कहना है कि वह मौके पर ही है। भगोट गांव निवासी सरवन कुमार के दो पक्के कमरे और आल्टो कार बह गई है। कुलदीप कुमार का रसोइघर बह गया है और मकान के दो कमरे डैमेज हुए है।

कुलदीप की पशुशाला नामोनिशान नहीं बचा है। इस पशुशाला में सात बकरियां और दो भैंस बंधी थी जोकि बह गई है। इसके अलावा निक्कु राम का का मकान तो बच गया है, लेकिन पूरी तरह जमीन बह गई है और मकान को खतरा पैदा हो गया है।

भारी मात्रा में मलबे के रूप में पेड़, पत्थर बहकर पनगैल नाल में आए हैं। परिवारों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की तरफ से राहत राशि प्रदान की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर-मंडी की सीमा रेखा के पास  ग्राम पंचायत कुहमंझवाड़ के भगौट गांव में बादल फटा है. यहां पर सड़क पर खड़े वाहन बह गए हैं. मलबे की चेपट में रिहायशी मकान भी आए हैं और क्षतिग्रस्त हुए है.

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटनास्थल से भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच कर अपनी जान बचाई है. फिलहाल, सदर बिलासपुर के विधायक सुभाष ठाकुर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...