पतलीकूहल में कार-बाइक की जबरदस्त टक्कर, कांगड़ा के युवक की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पतलीकूहल में देर शाम एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पतलीकूहल में राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास पर एक कार (एचपी 63ए-1840) और बाइक (एचपी 53बी-4624) की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सबार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अजय कुमार (20) निवासी गांव कोठी खोड़, डाकघर मुलथान, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...