जेसीबी-पॉकलेन से खड्डों के सीने पर गहरे जख्म, ज्वाली में बेलगाम हुआ खनन माफिया

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो

विस क्षेत्र ज्वाली के अधीन आने वाली खड्डों में खनन माफिया बेलगाम है लेकिन सरकार, प्रशासन, खनन विभाग व पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

खनन माफिया ने जेसीबी व पॉकलेन से खड्डों के सीने पर गहरे जख्म डाल दिए हैं। सुबह चार बजे ही क्रशरों की जेसीबी व पॉकलेन खनन करने शुरू हो जाती हैं तथा देर रात तक बदस्तूर खनन करने में जुटी रहती हैं।

खनन माफिया ने लोगों की बेशकीमती उपजाऊ जमीनों को भी कुरेदना भी शुरू कर दिया है। खड्डों में चार से पांच फीट तक के गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। जिस कारण पानी का स्तर भी काफी नीचे चला जा रहा है।

खनन माफिया ने तो क्रशरों पर रेत-बजरी के दामों में भी काफी इजाफा कर दिया है। बीडीसी सुरिंदर कुमार ने खनन को लेकर सरकार, प्रशासन सहित पुलिस को कटघरे में लिया है।

उन्होंने कहा कि जिलाधीश कांगड़ा, एसपी कांगड़ा, एसडीएम जवाली, डीएसपी जवाली सहित खनन विभाग नूरपुर को कई बार लिखित में शिकायत की गई परन्तु इन क्रशर मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं खनन माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है।

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों के चालान करके की खानापूर्ति की जाती है जबकि ट्रैक्टरों द्वारा तो बेलचा से रेत-बजरी उठाया जाता है परन्तु क्रशर मालिकों द्वारा तो जेसीबी व पॉकलेन लगाकर खनन किया जा रहा है।

बीडीसी सुरिंदर कुमार के बोल 

बीडीसी सुरिंदर कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, खनन मंत्री सहित जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा से मांग उठाई है कि खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाकर खड्डों के अस्तित्व को बचाया जाए।

जिलाधीश डॉ निपुण जिंदल के बोल

इस बारे में जिलाधीश कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि एसडीएम सहित पुलिस को क्रशर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा आगे भी खनन माफिया पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।

एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा के बोल:

इस बारे में एसपी कांगड़ा खुशहाल चंद शर्मा ने कहा कि पुलिस खनन माफिया के समय-समय पर चालान करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्रशरों की जेसीबी व ट्रैक्टरों के चालान किए जाते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...