हमेशा लूठ, खसूट और झूठ की राजनीति करती आई है कांग्रेस: सत्ती

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

कांग्रेस हमेशा लूठ, खसूट और झूठ की राजनीति करती आई है और ऊना विधानसभा क्षेत्र में भी यही कर रही है। विधायक सतपाल रायजादा झूठ के पुलिंदे लेकर पारिवारिक लड़ाइयों के सहारे झूठ की राजनीति करने में जुटे हुए हैं और भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

यह बात जिला मुख्यालय पर पत्रकारवार्ता करते हुए वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही। उन्होंने कहा कि बडैहर गांव में 2 परिवारों में मारपीट पुराना मामला है और इन परिवारों में काफी बार टकराव हुआ है।

2019 में इन परिवारों में मारपीट हुई थी और उसी समय यह मामला दर्ज पुलिस ने कर लिया था। इसके बाद मामला पंचायत में अभी तक पैंडिंग चल रहा है।

अब एक परिवार की महिला कस्सी और तसला लेकर जाती सी.सी.टी.वी. कैमरे में दिखाई दी है जिसके बाद दूसरे परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उक्त महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यहां किसी भी प्रकार के दबाव की कोई बात नहीं थी और कांग्रेसी हमेशा की तरह झूठ ही उछालते नजर आते हैं।

सत्ती ने कहा कि विधायक रायजादा कहते हैं कि वह जनता के लिए लड़ते हैं तो वह बताएं कि जल शक्ति विभाग के एक्सियन के पास वह जनता के लिए लडऩे गए थे या चहेते ठेकेदारों के लिए?

क्यों रायजादा विधानसभा सत्र के दौरान ऊना विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यासों का विरोध करते हैं? अब तक रायजादा ने विस क्षेत्र के लिए क्या किया है?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...