Cloud Burst Kullu: घटनास्‍थल पर पहुंचे हिमाचल सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री, खौफ में जी रहे ग्रामीणों ने उठाई ये मांगें

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू में मणिकर्ण के चोझ के समीप नाले में आई बाढ़ से चार लोग लापता हो गए हैं। वीरवार को प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और दिक्कत को तुरंत समाधान करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।

पंचायत की ओर से मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें गांव चोझ को जोड़ने वाला मुख्य पुल जो की बाढ़ में बह गया है, उसके स्थान पर कोई विकल्प प्रदान करें। ताकि आम जनता को आने जाने में आ रही समस्या का स्थायी हल निकल सके। खौफ में जी रहे लोगों ने सरकार से जल्‍द राहत कार्य की मांग उठाई।

चोझ गांववासियों को प्रतिदिन खाने पीने व आने आने के लिए जब तक पुल तैयार नहीं होता है तब तक स्थायी झूला पुल की मांग की। इसके अलावा नाले के दोनों किनारों पर कंक्रीट वाल लगाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में बाढ़ के खतरे से बचा जा सके।

गोहर गांव तक सभी छोटे पुल बह गए हैं। उसके लिए भी आदेश जारी करें। आवाजाही के रास्ते बह गए हैं, उन्हें भी जल्द दुरुस्त किया जाए।

हरिसंज की एचटीसी 33केबी लाइन से नुकसान का डर

ग्रामीणों ने जल शक्ति मंत्री को बताया कि हरिसंज की एचटीसी 33 केबी लाइन जो चोझ गांव के बिल्कुल मध्य से जा रही है और सुबह जब बाढ़ आने से उसकी तार व पोल गिर गए। एस कारण एचटीसी 33केबी लाइन घरों पर गिर गई और लोग बाल बाल बचे।

कई घरों के अंदर बिजली के झटके लग गए। हरिसंज की एचटीसी 33केबी लाइन को हटाने के लिए पूर्व में भी कई बार लिखित व मौखिक मांग की गई है। आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय जनता की मांग है जल्द से जल्द इस लाइन को हटाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन जब्त

नूरपुर पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 12...

पहली बार सुकेत नगरी में ‘कल्चरल परेड’ का भव्य आगाज़, देवभूमि की संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम

हिमखबर डेस्क  राज्यस्तरीय नलवाड़ किसान एवं सुकेत देवता मेले के...

स्कूटी पर आया युवक बोला पुलिस से हूं…और नेपाली से लूट ले गया पांच हजार रुपये

हिमखबर डेस्क  भुंतर कस्बे में एक व्यक्ति ने पुलिस बनकर...

पालमपुर की आरजू मिसेज हिमाचल, मंडी की नीलम ने जीता क्लासिक का खिताब

हिमखबर डेस्क  पालमपुर की 34 वर्षीय आरजू ने मिसेज हिमाचल-2026...