हिमाचल: तीन साल की बच्‍ची ने खेल-खेल में मुंह में डाल लिया लोहे का नट, गले में फंसने से मौत, शादी की खुशी बदली मातम में

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। चंबा के साहाे क्षेत्र के तहत आने वाली प्रोथा पंचायत के बाहरेई गांव में एक तीन साल की मासूम की मौत हो गई। तीन वर्षीय बच्ची के गले में लोहे का नट फंसने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

तीन वर्षीय गुन्नू पुत्री अश्विनी कुमार गांव बाहरेई साहो चंबा की एक छोटी सी लापरवाही के कारण जान चली गई। यह दर्दनाक वाक्य बुधवार शाम के वक्त पेश आया, जब तीन वर्षीय गुन्नू कमरे में खेल रही थी।

इस दौरान उसने लोहे का नट मुंह में डाल लिया, अचानक लोहे का नट उसके गले में फंस गया। जब मां ने उसे देखा तो उस दौरान बच्ची का दम घुट रहा था। स्वजन बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो ले गए। लेकिन इससे पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी।

अचानक पेश आए इस दर्दनाक वाक्य से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा उनके घर के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह चल रहा था। इस बीच घटी इस हृदय विदारक घटना ने सब मातम में बदल गया है। घटना को लेकर पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

तीन साल की गुन्‍नू माता-पिता की इकलौती बेटी थी। अश्‍वनी कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। हंसते खेलते परिवार की रौनक नन्‍हीं परी की अचानक मौत से स्‍वजन सदमे में हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...