हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला काबू, शातिर के साथी की तलाश जारी

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

थाना पंचरुखी की पुलिस टीम ने पढियारखर में हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार किया है व उसके साथी की तलाश जारी है।

पकड़े गए चोर से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मितन/अमित पुत्र कर्मचंद निवासी मैहरा मोहल्ली, डोगरा मार्केट बैजनाथ जिला कांगड़ा बताया है।

गौर हो कि रात जब पुलिस टीम पढियारखर में गश्त पर थी, तो एक मोटरसाइकिल बैजनाथ की तरफ जा रहा था और पुलिस गाड़ी को देखकर बाइक को तेज गति के साथ भगाने लगा, लेकिन संतुलन बिगडऩे पर बाइक सडक़ पर मोड़ के साथ नाली की तरफ चली गई और पुलिस टीम ने बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति को काबू किया और दूसरा व्यक्ति बड़ी तेज गति से बाइक को भगा ले गया।

काबू किए गए व्यक्ति जीवन निवासी कंदराल ने बताया कि उसका दोस्त अमित निवासी बैजनाथ इससे पहले भी मंदिरों आदि के गल्लों की चोरी कर चुका है और वह बीड़ में किराए के कमरे में रहता है।

पुलिस जब भागे हुए व्यक्ति की धरपकड़ के लिए बीड़ जा रही थी और पपरोला में चाय पीने के लिए रुकी थी, तो पुलिस टीम की नजर एक बाइक पर पड़ी, जिसमें वही भागने वाला व्यक्ति बैजनाथ की तरफ जा रहा था, जिसे पुलिस ने काबू किया।

पूछताछ करने पर शातिर ने बताया कि गत पहली जुलाई को रात करीब 11:30 बजे उसने अपने दोस्त सुबू के साथ पढियारखर में हनुमान मंदिर में चोरी की थी। इस पर पुलिस ने मितन/अमित को गिरफ्तार किया है व उसके साथ की तलाश जारी है।

खबर की पुष्टि पुलिस उपमंडल अधिकारी पालमपुर गुरुबचन सिंह ने की है। उन्होंने लोगों से लोगों से भी आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा बढिय़ा किस्म के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...