पॉलीथिन कैरीबैग का उपयोग करने वाले दुकानदारों के किए चालान

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सब्जी मंडी जसूर में दबिश देकर वहां पॉलीथिन कैरीबैग का उपयोग करने वाले दुकानदारों के चालान किए हैं।

बुधवार को नूरपुर के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता राहुल शर्मा ने सब्जी मंडी जसूर दबिश देकर वहां व्यापारी वर्ग को तुरंत प्रभाव से पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरण किया ।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 1 जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग गया है। इसलिए पॉलीथिन कैरीबैग के साथ साथ व्यापारी वर्ग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तुरंत प्रभाव से बंद करें।

उन्होंने कहा कि यह व्यापारी वर्ग को अंतिम चेतावनी है इसके बाद पॉलीथिन कैरीबैग व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के चालान किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने सब्जी मंडी जसूर में एक व संसारपुर टैरेस में तीन चालान किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...