रोज़गार का सुनहरा अवसर: आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को होंगे साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

ऊना, 7 जुलाई – अमित शर्मा

आईटीआई ऊना में 15 जुलाई को प्रातः 9 बजे मल्टीनेशनल कम्पनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा हंसालपुर प्लांट राजस्थान हेतू साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में 10 से 23 वर्ष आयु वर्ग के अभ्याथी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत तथा आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मोटर मकैनिक, डीजल मकैनिक, टैªक्टर मकैनिक टूल एंड डाई, प्लास्टिक प्रोसैसिंग ओप्रेटर, आॅटो मोबाईल पेंटर जनरल और वेल्डर में उत्तीर्ण अभ्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

रविंद्र सिंह ने बताया कि कम्पनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी परीक्षा में सफल अभ्यार्थी का पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यार्थी को 14924 रूपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं देय होंगी। इसके अलावा उक्त टेªडो में सुजुकी मोटर गुजरात अप्रेंटिशिप के लिए शिक्षणार्थियों का चयन करेगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यार्थी आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाईड, प्रमाण पत्रों की दो-दो प्रतियां व दो पासपोर्ट साईज फोटा के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...