पंचायत वैटरिनरी सहायकों को पशुपालन विभाग में नौकरी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

ग्राम पंचायत वैटरिनरी सहायकों को नियमित पे-स्केल देने के लिए सरकार खाली पदों पर इन्हें पशुपालन विभाग में भर्ती करेगी। विभाग में खाली पदों पर इन्हें बैचवाइज आधार पर मर्ज किया जाएगा।

पंचायती राज एवंं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन्हें नियमित पे-स्केल देने के लिए नीतिगत फैसला लिया है। इस फैसले के तहत इन्हें नियमित पे-स्केल देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत वैटरिनरी सहायकों को पहले मानदेय दिया जाता था। सरकार ने एक नीति बनाकर इन्हें अनुबंध पर लाया है और अब नियमित पे-स्केल देने के लिए भी सरकार प्रयास कर रही है।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि सरकार ने इन्हें आश्वासन दिया था कि तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इन्हें भी अन्य कर्मचारियों की तरह नियमित किया जाएगा और इन कर्मचारियों को नियमित स्केल प्रदान किया जाएगा। ऐसे में अब विभाग और सरकार दोनों अपने वादे से मुकर गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...