इंटर्नशिप करने आई IIT छात्रा से छेड़छाड़ और रेप का प्रयास, आरोपी IAS अधिकारी पर केस दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

झारखंड के खूंटी जिले में इंटर्नशिप पर आई हिमाचल प्रदेश की रहने वाली आईआईटी की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सैयद रियाज अहमद को हिरासत में ले लिया है.

मंगलवार को खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के आईआईटी से यहां इंटर्नशिप के लिए आयी छात्रा के साथ अपने आवास पर जोर-जबर्दस्ती करने और बदसलूकी के आरोप में खूंटी जिले में तैनात एसडीएम और 2019 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद रियाज अहमद को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने बताया कि अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने शनिवार दो जुलाई को अपने आवास पर पीड़िता का चुंबन (Kiss) लिया और अभद्र व्यवहार किया था.

एसपी ने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम के सिलसिले में खूंटी आए आईआईटी के छात्र-छात्राओं को एसडीएम रियाज अहमद ने बीते एक जुलाई को अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी में बुलाया था.

पीड़ित छात्रा के अनुसार रात भर चली पार्टी के बाद जब वो अपने अन्य साथियों के साथ दो जुलाई की सुबह एसडीएम आवास से निकलने वाली थी तो मौका देख कर आईएएस अधिकारी ने उसके साथ अश्लील हरकत की.

पीड़िता ने इस घटना की सूचना स्थानीय महिला थाना में दी, लेकिन सोमवार की शाम को उसके बयान पर एसडीएम के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गयी जिसके बाद देर रात आरोपी रियाज अहमद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

एसपी ने बताया कि पीड़िता समेत आईआईटी की आठ छात्राएं कई अन्य छात्रों के साथ इन दिनों खूंटी में इंटर्नशिप के लिए आई हुई है.

उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम एसडीओ आवास में इन प्रशिक्षुओं के लिए डिनर की व्यवस्था की गई थी जिसके बाद यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि एसडीएम रियाज अहमद के खिलाफ महिला थाना में आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...