पैरापिट पर खड़े होकर शौच करना पड़ा महंगा, खाई में गिरने से युवक की मौत

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 22 जून – सुभाष चंदेल

जनपद में NH-103 मुकाम तरघेल पुल पर युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक देर रात अपने दोस्त के साथ पैरापिट पर बैठ कर बातें कर रहा था। कुछ समय बाद दोनों वहां से जा रहे थे कि युवक पुल पर बने दो पैरापिटो के बीच में खड़ा होकर पैशाब करने लगा।

इसी बीच युवक का संतुलन बिगड़ गया और अचानक 50-60 फुट नीचे जा गिरा। इसकी सूचना पुलिस थाना भराड़ी को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को खाई से निकालकर उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान अजय कुमार (26) पुत्र कृष्ण कुमार गांव बल्ह ढ़टवालिया, डाकखाना-ड़ेहन, तहसील-बड़सर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव सिविल अस्पताल घुमारवीं में बने शवगृह में रखा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...

भाजपा नेता प्रणव शर्मा के नेतृत्व में शाहपुर में युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की...

द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान, छात्रों को दिए सुरक्षा के गुर

शाहपूर- नितीश पठानियां  द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आपदा प्रबंधन...