XYLO कार से 432 बोतल शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

मंगलवार रात सिरमौर पुलिस के SIU टीम ने गश्त के दौरान सतौन बस स्टैंड के समीप एक XYLO कार से शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट 2011 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सतौन बस स्टैंड के समीप एक जाइलो कार जब यहां से गुजर रही थी तो पुलिस ने देखा कि गाड़ी की खिड़कियां गत्तों से ढकी हुई है। इस पर उन्हें शक हुआ। कार का पीछा करते हुए कुछ दूरी पर कार को तलाशी के लिए रोका गया।

कार में 432 बोतल शराब बरामद हुई। कुल 36 पेटियों में बीयर मार्का हरियाणा व देसी शराब माल्टा की 96 बातले (8 पेटी) तथा अंग्रेजी शराब कि 108 बातले (9 पेटी) मार्का हरियाणा बरामद हुई। पुलिस थाना राजभवन में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...