टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट परवाणु रोपवे में फंसे 14 पर्यटक, साढ़े तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद रेस्‍क्‍यू

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश में जिला सोलन के परवाणू टिंबर ट्रेल (केबल कार रोपवे) में तकनीकी दिक्‍कत आने के कारण 14 पर्यटक फंस गए। साढ़े तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद सभी 14 पर्यटकों को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया। टिंबर ट्रेल रिसोर्ट की टीम व पुलिस प्रशासन ने साढ़े चार बजे के करीब रेस्‍क्‍यू आपरेशन पूरा कर लिया।

घंटों पर्यटकों की जान हवा में अटकी रही। करीब डेढ़ घंटे बाद रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू हो पाया। इन्‍हें रेस्‍क्‍यू करने के लिए दूसरी केबल कार ट्राली भेजी गई। इसके बाद रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू कर दिया गया। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि रेस्‍क्‍यू आपरेशन में स्‍थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने भी योगदान दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला सोलन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है व रेस्‍क्‍यू कार्य शुरू कर दिया गया। घटना के डेढ़ घंटे के भीतर ही तीन पर्यटकों को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया। पौने चार बजे तक राहत की खबर आई कि रेस्‍क्‍यू टीम ने 14 में से नौ पर्यटकों को जमीन पर उतार लिया गया। एनडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पर्यटकों ने जारी किया वीडियो 

अंदर फंसे पर्यटकों का भी वीडियो सामने आया। पर्यटक हौसला बनाए हुए दिखे। अधिकतर पर्यटक उम्र दराज हैं। वीडियो में पर्यटक जल्‍दी से जल्‍दी रेस्‍क्‍यू करने की मांग कर रहे हैं। यह हादसा दोपहर एक बजे हुआ, उसके बाद से पर्यटक शाम तक हवा में फंसे रहे।

रोपवे की शाफ्ट टूटने से हादसा 

प्रशासन से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शाफ्ट टूटने से दो रोपवे ट्राली फंस गई। ऊपर जाने वाली ट्राली में तीन पर्यटक थे, जिन्‍हें रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है। वहीं, ऊपर से नीचे की तरफ आ रही रोपवे ट्राली में 11 पर्यटक फंसे हुए थे।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एक बार 1992 में भी इसी रोपवे पर हादसा पेश आया था। करीब 10 जिंदगियां तीन दिन तक ट्रॉली में फंसी रही थी। इनमें से एक की मौत भी हो गई थी। उस समय आर्मी व एयरफोर्स के जवानों ने जान पर खेलकर लोगों को रेस्क्यू किया था। उस हादसे को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...