पर्यटकों की पहली पसंद बना धर्मशाला रोपवे , अब तक सवा लाख से अधिक लोग कर चुके है सफर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

विश्व विख्यात पर्यटन नगरी धर्मशाला में स्काईवे रोपवे धर्मशाला पर्यटकों के साथ-साथ आम लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट का एक रोमांचक और सुगम साधन बन कर उभर रहा है।

जनवरी महीने में शुरू हुए रोपवे में अब तक करीब 1 लाख 25 हजार से अधिक लोग सफर कर चुके है और पर्यटन सीजन के चलते रोजाना इसमें भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

रोपवे का सफर जितना रोमांचक है,उतना ही सुरक्षित भी है,जिस कारण यह पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। रोपवे के जरिए मात्र 8 से 10 मिनट में मैकलोडगंज पहुंचा जा सकता है।

जिससे मैकलोडगंज पहुंचने के लिए पर्यटकों को अब घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ रहा है। रोपवे के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि के चलते टाटा समूह भी उत्साहित है, जिसके चलते उन्होंने रोपवे के समय में भी बढ़ोतरी कर दी है।

जिससे लोगों को और अधिक सुविधा मिल सके। स्काई वे रोपवे धर्मशाला की निदेशक नेहा पंडित का कहना है कि मॉनसून सीजन (बरसात) को लेकर कंपनी की तैयारी पूरी है और रोपवे में सफर सुरक्षित और आसान है।

नेहा पंडित का कहना है कि मॉनसून सीजन से पहले कंपनी द्वारा सिविल वर्क का भी पूरी तरह से निरीक्षण किया जाता है क्योंकि धर्मशाला भूकंप की दृष्टि से भी संवेदनशील है इसलिए कंपनी सिविल कार्य का भी बारीकी से निरीक्षण करती है और रोपवे को शुरू करने से पहले ही उसका पूरी तरह से निरीक्षण किया जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...