हिमाचल : स्वास्थ्य विभाग के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप पर डाली अश्लील वीडियो, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की कर्मचारी के खिलाफ महिला थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बार-बार अश्लील सामग्री डालने पर मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र कुमार अग्निहोत्री ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि टौणी देवी अस्पताल में तैनात कर्मचारी ने कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर तीन-चार बार अश्लील सामग्री डाली है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त कर्मचारी को ऐसा न करने की हिदायत देने के बावजूद भी उसने बार-बार कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील मैसेज किए है।

अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा महिला थाना में कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। जिस पर महिला थाना ने धारा 37A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर बार-बार अश्लील सामग्री भेजी गई है और विभाग के द्वारा उक्त कर्मचारी को ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई थी, लेकिन फिर भी नहीं मानने पर अब महिला थाना में उसके खिलाफ शिकायत दी गई है और स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय में भी इसकी शिकायत भेजी गई है।

वहीं इस बारे में एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि सीएमओ के द्वारा लिखित शिकायत के बाद महिला थाना में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...