शिमला : यूएस क्लब में भड़की आग, मची अफरा-तफरी, चपेट में आए भवन

--Advertisement--

Image

शिमला,20 जून – जसपाल ठाकुर

राजधानी में यू एस क्लब बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आगजनी की इस घटना में ट्रांसफार्मर जल कर राख हो गया, वहीं साथ लगते भवन को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। अग्निशमन केंद्र मॉल रोड से दमकल विभाग की टीम फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास कर रही है। छोटा शिमला और बालूगंज से भी फायर टेंडर बुलाए गए हैं।

आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है। घटनास्थल के समीप लोक निर्माण विभाग, शिमला जल प्रबंधन कम्पनी समेत कई अन्य महकमों के कार्यालय स्थित हैं। इसके अलावा कई अफसरों के सरकारी मकान भी हैं।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आगजनी की इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। गनीमत यह है कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...