अनुराग ठाकुर ने युवाओं से की अपील, विरोध करने से पहले योजना को समझ लें

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अग्निपथ योजना को बहुत सोच विचार के बाद लाया गया है। सड़कों पर उतरकर हल्ला कर रहे युवा पहले इस योजना को अच्छे से समझ लेें।

अग्निवीर की भर्ती के लिए एक रास्ता खोला है ताकि देशभर के करीब 46,000 युवाओं को प्रतिवर्ष भारतीय सेना मेें सेवा देने का मौका मिल सके। चार वर्ष के सेवाकाल के बाद 25 फीसद युवाओं को 15 वर्ष के लिए भारतीय सेना में सेवाएं प्रदान करने का भी मौका मिलेगा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10वीं में पढऩे वाला बच्चा जब अग्निवीर के रूप में सेवाएं प्रदान करना शुरू करेगा तो चार वर्ष पूरे होने के बाद जहां उसे एक तरफ प्लस टू का सर्टिफिकेट मिलेगा। वहीं लाखों रुपये के वित्तीय लाभ भी उसे मिल चुके होंगे और इससे भी अधिक सैन्य सेवाओं के लिए उसकी स्किल विकसित हो चुकी होगी।

जिसके चलते वह आगामी 15 वर्षों तक भी सेना में सेवाएं देने के लिए खुद को साबित कर सकेगा। दुनिया के लगभग हर देश में इसी तर्ज पर योजनाएं चलती हैं जिनमें युवाओं को सैन्य सेवाओं का अनुभव दिया जाता है।

आवश्यक नहीं कि चार साल के सेवाकाल के बाद युवा सेना में ही रहना चाहे। वे अपनी मर्जी के अनुसार चार वर्ष बाद किसी भी क्षेत्र में अपना करियर बनाने में सक्षम होंगे।

कुल मिलाकर अग्निपथ योजना को उन्होंने देशभर के युवाओं के लिए समग्र विकास और उज्ज्वल जीवन का आधार करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने वीरवार को अम्ब में चिंतपूर्णी भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...