महिला ने देवर के खिलाफ दर्ज करवाया दुष्कर्म का मामला

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के जोगेंद्रनगर में जोगेंद्रनगर 30 साल की विवाहिता ने बुआ सास के बेटे (देवर) पर दुष्कर्म का संगीन आरोप लगाया है। करीब 40 दिन बाद पुलिस थाना जोगेंद्रनगर में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। महिला का मेडिकल करवाया गया है। आरोपित की तलाश को लेकर लडभड़ोल क्षेत्र में छापेमारी की।

विवाहिता से दुष्कर्म का यह मामला लडभड़ोल क्षेत्र के दलेड़ गांव का बताया जा रहा है। विवाहिता का आरोप है कि उसकी बुआ सास के बेटे ने उससे चार मई को दुष्कर्म किया था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना के एएसआइ लाल चंद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने दुष्कर्म के मामले की पुष्टि की है।

उधर, डीएसपी लोकेंद्र ने कहा कि पुलिस पीडि़त विवाहिता के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...